नेपाल सहित उत्तर बिहार में 5.8 तीव्रता का आया भूकंप

नेपाल में आंशिक नुकसान की खबर, घर गिरने से महिला घायल
नेपाल सहित उत्तर बिहार में 5.8 तीव्रता का आया भूकंप

उत्तर बिहार में नुकसान की अभी तक कोई सूचना

नेपाल का खुदी भुलभुले नामक स्थान रहा भूकंप का केंद्र विन्दु

अररिया (voice4bihar news)। बुधवार को अहले सुबह नेपाल में आए भूकंप में एक घर गिरने से महिला घायल हो गयी। नेपाल के लमजुग के उत्तरी क्षेत्र स्थित खुदी भुलभुले को केन्द्रविन्दु बना कर नेपाली समय अनुसार 5:42 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकम्प मापन तथा अनुसन्धान केन्द्र के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल में भूकम्प के झटके लमजुग, गोरखा, तनहुँ, कास्की, मनाग, चितवन, धादिग व काठमांडू सहित उत्तर बिहार के कुछ स्थान में महसूस किये गए। वही नेपाल में इस भूकम्प के झटके से आंशिक रूप से नुकसान की खबर है।

भूकम्प के झटके से बेसिशहर नगरपालिका-6 चनौटे में एक घर गिरने से उमा गुरुंग के घायल होने की बात कही गयी है। इनका इलाज स्थानीय जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बताया जाता है कि एक पुराना मकान भूकंप का झटका बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसका एक अंश गिर जाने से महिला घायल हो गयी।

North Bihar including Nepal 5.8 magnitude earthquake