एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी ने रोहतास जिले में किया विस्तार

शैलेंद्र कुमार सिंह बने रोहतास जिलाध्यक्ष, बसंत कुमार सिंह को मिली प्रखंड की जिम्मेदारी

रोहतास जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए बनी कमेटी

रोहतास (voice4bihar news)। केंद्र सरकार, राज्य सरकार या अर्द्धसरकारी संस्थाओं के साथ ही निजी क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अपराध को नोटिस कर संबंधित सरकारी संस्थान में रिपोर्टिंग करने के लिए गठित एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी ने रोहतास जिले में भी अपना विस्तार किया है। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने रोहतास जिला में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग के लिए जिलाध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्ष का मनोनयन किया है।

शैलेंद्र कुमार सिंह इस संगठन के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि बसंत कुमार सिंह को रोहतास प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि संगठन के माध्यम से जनता व जनहित के कार्यों में हमेशा इनका सहयोग मिलता रहेगा। दूसरी ओर संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी, प्रदेश प्रभारी, सभी सेल के प्रभारियों व बिहार झारखंड के जिलाध्यक्षों ने नवनियुक्त पदधारियों का स्वागत किया है।

रोहतास प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह को बधाई देने वालों में इस्ट जोन के प्रभारी धनंजय पांडेय, विजिलेंस अफसर सुनील मिश्रा, मेडिकल अफसर निर्मल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राणा, आरटीआई सेल के प्रदेश अध्यक्ष आरआर मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौहान व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह समेत कई अन्य शामिल हैं।

गौरतलब है कि इस संस्था का मकसद पूरे भारत में अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए जांच करना है। भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कानून के अनुसार भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए काम करना इस संगठन के कार्यक्रमों का प्रमुख हिस्सा है। एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी का मिशन स्टेटमेंट एक भ्रष्ट मुक्त हमारी सोसाइटी बनाना है जो भारत के सामाजिक – आर्थिक विकास के लिए भ्रष्टाचार उन्मूलन कार्यक्रमों के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देती है।

Anti Corruption and Crime Control Committee