11.30 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने मोहनिया व कोचस आकर दोनों को लिया गिरफ्त में

झारखंड के गढ़वा में ठगी के बाद गांव में छुपे थे दोनों बदमाश

सासाराम (voice4bihar news)। झारखंड पुलिस ने रविवार के दिन दो शातिर ठगों को बिहार के रोहतास व कैमूर जिले से गिरफ्तार किया है। इन पर नोट डबलिंग का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने का आरोप है। झारखंड के गढ़वा में ठगी करने के बाद दोनों अपने गांव में आकर छुपे हुए थे।

बताया जाता है कि झारखंड की गढ़वा पुलिस ने ठगी करने के आरोप में बिहार के कैमूर जिला के मोहनिया थाना के दंडवास गांव निवासी रविंद्र प्रजापति के पुत्र रोशन कुमार एवं रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र के बाबू का बहुआरा गांव निवासी धर्मराज प्रजापति के पुत्र हरेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए दोनों बदमाश असली नोट के बदले दोगुने नकली नोट देने का झांसा देकर ठगी करने में सिद्धहस्त हैं। दोनों ने पिछले दिनों गढ़वा के झुरा गांव निवासी दशरथ राम से 11.30 लाख रुपए की ठगी कर ली थी। तब से पुलिस की निगाह से बचने की कोशिश कर रहे थे।

11.30 lakh fraudtwo arrestedTwo arrested with fake notes of 62 thousand