पटना (voice4bihar desk)। अगर कोरोना की रफ्तार नहीं थमी तो पूरे कोरोना काल में रविवार पहला ऐसा दिन होगा जब देश में पहली बार 24 घंटे में कोरोना मरीजों की कुल संख्या एक लाख के पार होगी। इनमें से आधे मरीज सिर्फ महाराष्ट्र के होंगे। यह आंकड़ा सोमवार को आयेगा। अगर हम रविवार को आये आंकड़े की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर सवा करोड़ हो गयी है। इनमें 513 लोगों की मौत भी पिछले 24 घंटे में हुई। देश में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 6,91,597 हो गयी है। मौतों की कुल आंकड़ा बढ़कर 1,64,623 हो गया है।
देश में पिछले साल 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे। इसके बाद आंकड़ा कम होना शुरू हुआ और इस साल 11 फरवरी को सबसे कम 10,988 मामले सामने आये। इसके बाद से लगातार देश में कोराना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे की है। मुंबई में कल कोविड के 9,090 नए मामलों सामने आए, जिसके साथ शहर में एक्टिव मामलों की स्खंया62,187 तक पहुंच गई। वहीं शहर में मरने वालों की संख्या 62,187 हो गयी है।
बिहार में भी कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार काफी तेज होती जा रही है जिसके कारण स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है। बिहार में पिछले पांच दिनों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दुगुनी हो गयी है। 29 मार्च को जहां बिहार में कोरोना के 1455 मरीज थे वहीं यह संख्या तीन मार्च को बढ़कर 2942 हो गयी है। 29 मार्च को बिहार में कोरोना के कुल 74 मरीज मिले थे जबकि तीन मार्च को 836 मरीज मिले हैं। तीन मार्च को केवल राजधानी पटना में 359 मरीज मिले हैं। इसके अलावा सीवान में 80, गया में 42, मुजफ्फरपुर में 30, भागलपुर में 29, जहानाबाद और कटिहार में 21-21, सहरसा में 18, पूर्णिया और रोहतास में 17-17 मरीज मिले हैं।