Header 300×250 Mobile

पूरे राज्य में मना 72वां गणतंत्र दिवस

गांधी मैदान से राजभवन तक आयोजित किया गया समारोह

- Sponsored -

711

- Sponsored -

- sponsored -

Voice4bihar desk. देश के 72वें गणतंत्र दिवस पर बिहार में मुख्य समारोह राजधानी पटना के गांधी मैदान में हुआ। यहां राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया।  इस अवसर पर सेना के 10 जवानों और एक वीरांगना को सैन्य सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रशासन व पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर 10 जवानों को सम्मानित किया गया। इनमे मेजर जनरल सुशील कुमार झा एवं संजीव सिन्हा (सेवानिवृत्त), कर्नल अलिफ कुमार सिंह और कर्नल अरुण कुमार राय को विशिष्ठ सेवा मेडल दिए गए। कर्नल पुष्पम कुमार, ले. कर्नल विवेक कुमार झा, मेजर प्रणव प्रभात, मेजर विक्रांत आजाद एवं मेजर अंकित पाठक को सेना मेडल दिए गए. कैप्टन कीर्तिमान कुमार सिंह को भी मेडल दिया गया. शहीद मो. जावेद की पत्नी वीरांगना फरजाना परवीन भी शामिल हैं।
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास एक अणे मार्ग में भी तिरंगा झंडा फहराया. लोगों को राज्य में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शान्ति बनाये रखने का संदेश दिया। उधर, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा परिसर में झंडोत्तोलन किया।

विज्ञापन

शाम में राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष और अन्य मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored