Header 300×250 Mobile

अब नेहा का गांव हुआ बीमार, सात लोगों की हो चुकी है मौत

लोक गायिका ने मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से मांगी मदद, शुक्रवार कों गांव जायेगी डॉक्टरों की टीम

- Sponsored -

975

- sponsored -

- Sponsored -

पटना (Voice4bihar desk)। बिहार में का बा की चर्चित गायिका नेहा सिंह राठौड़ का गांव कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना के नये स्ट्रेन के आने के बाद गांव में सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि स्वास्थ्य सुविधा नदारद है। नेहा सिंह खुद भी इन दिनों बीमार हैं। उनकी मां चंपा देवी कोरोना की चपेट में आकर बुरी तरह बीमार हो गयी थीं। अब उनकी हालत में सुधार है तो खुद नेहा के साथ गांव में कई लोगों की तबियत खराब है। नेहा सिंह का कहना है कि उनके गांव के 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। गांव में स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में सात लोगों की मौत भी हो चुकी है।

खुद नेहा सहित गांव के 50 से अधिक लोगों की तबियत खराब

नेहा सिंह ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को टैग करते हुए अपने पूरे गांव के बीमार होने की सूचना सार्वजनिक की। नेहा ने लिखा कोरोना के दूसरे स्ट्रेन में मेरे गांव में कुल सात लोगों की मौतें हो चुकीं हैं। साथ ही गांव के 50 से ज्यादा लोगों की तबियत खराब है। नेहा ने लिखा कि गांव में ऑक्सीमीटर और बुखार व खांसी के प्राथमिक उपचार तक की दवाई नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से इस मामले में मदद करने की अपील की। नेहा सिंह भभुआ के रामगढ़ प्रखंड के जन्दहां गांव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन

गांववालों की मदद को आगे आये स्थानीय राजद विधायक सुधाकर सिंह

इस बार भी नेहा की अपील पर उनकी मदद के लिए राजद विधायक सुधाकर सिंह आगे आये हैं। सुधाकर सिंह रामगढ़ के विधायक हैं। विधायक सुघाकर सिंह ने नेहा सिंह राठौड़ को आश्वस्त किया है कि बृहस्पतिवार की सुबह में डॉक्टरों की टीम गांव जायेगी और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बुनियादी काम करेगी। बता दें कि दो दिन पूर्व नेहा सिंह राठौड़ ने भी एक वीडियो जारी कर खुद के बीमार होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनमें कोविड के लक्षण हैं और इसकी जांच के लिए वह अस्पताल जा रहीं हैं।

हालांकि जांच रिपोर्ट क्या आयी अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पिछले महीने उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हो गयी थीं। उनका इलाज औरंगाबाद के नारायणा मेडिकल कॉलेज में हुआ था। कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद नेहा की मां चंपा देवी घर लौट आयीं हैं। इस बीच मां की सेवा करते-करते नेहा सिंह खुद बीमार हो गयीं हैं।

बता दें कि नेहा सिंह काफी कम समय में लोकगायिकी में काफी चर्चित नाम हो गयीं हैं। सरकार और सरकारी व्यवस्था पर कटाक्ष करती उनकी गायिकी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। समसामयिक मुद्दों पर भी वह बेबाकी से अपनी राय रख्तीं हैं जिसके कारण सत्ता पक्ष की नजरों में चढ़ी रहतीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने मदद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मांगी तो मदद को तेजस्वी की पार्टी राजद के विधायक सुघाकर सिंह आगे आये। उनके बीमार होने की सूचना मिलने से उनके प्रशंसक मायूस हो गये हैं। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह भी पढ़ें : मदद मांगते-मांगते फफक पड़ी नेहा सिंह राठौर

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored